यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत धौलपुर सर्किल में वांछित अपराधियों की की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशों में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर श्री गौरव श्रीवास्तव आई. पी.एस. के सुपरवीजन व जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार आई. पी.एस. के सुपरवीजन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री सुरेश सांखला के नेतृत्व में आज ऑपरेशन सुदर्शन के अन्तर्गत धौलपुर सर्किल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध कार्यों से लिप्त व्यक्तियों एवं वांछित आरोपियों की धडपकड के लिए सर्किल में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीमों ने दबिश दी है। इस कार्रवाई के दौरान 01 स्थाई वारंटी, 08 आमदा वारंटी एवं लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे 01 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 1, जुआ व सट्टे के 01 एवं अन्य विभिन्न धाराओं में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
