पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है “वसुधैव कुटुम्बकम्”, इस संसार में सलाह देने वाले एक के बदले एक हजार मिल जाएंगे परन्तु सहारा देने वाला शायद ही कोई हो लेकिन सच्चा हमदर्द वही जो सहारा दे।

विश्व एक परिवार है इसी सोच को चरितार्थ करते हुए, शीतला माता रोड, गांव तोड़ा चिनोर(अमरोल)ग्वालियर में सिख समुदाय के द्वारा गुरु कृपा अकाल सहाय अनाथ आश्रम का शुभारंभ किया गया। जिसका लोकार्पण एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने किया । इस अवसर पर बाबा सुखवीर सिंह जी ने कहा कि यह आश्रम अनाथ आश्रम नहीं बल्कि बेसहारा लोगों के लिए उनका अपना सहारा, उनका अपना आश्रय है। जहां पर उनकी देखभाल उनके अपने परिवार की तरह की जायेगी।
हारे का सहारा.. गुरुकृपा अकाल सहाय अनाथ आश्रम समाज में सेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल पेश करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादार संत बाबा सुखवीर सिंह जी कार सेवा फरीदाबाद, संत बाबा कुलवंत सिंह जी, एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया, सौरभ सिंह तोमर, आलोक शर्मा, रामू सिंह तोमर, कुलविंदर सिंह जी, स्वामी हरिशरण दास, पंजाब सिंह सरपंच, गुरजंट सिंह गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़, संदीप सिंह, सरपंच, धर्म सिंह, अमन सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों का सम्मान सिख समुदाय द्वारा सरोपा भेंट कर की गई। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान (वंदेमातरम) एवं आभार प्रदर्शन बाबा सुखबीर सिंह जी ने व्यक्त किया।
