ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में वांछित कुल 227 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में वांछित कुल 227 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए दी गई दबिशों में कुल 227 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर गौरव श्रीवास्तव आई पी.एस. के सुपरवीजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार आई. पी.एस. के नेतृत्व में जिले में आज ऑपरेशन सुदर्शन के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध कार्यों से लिप्त व्यक्तियों एवं वांछित आरोपियों की धडपकड के लिए जिले में अलग अलग स्थानों पर पुलिस टीमो ने दबिश दी है| इस कार्रवाई के दौरान 7 स्थाई वारंटी, 28 आमदा वारंटी एवं लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| अभियान के अन्तर्गत जिले भर में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के 8 जुआ व सट्टे के 8, अवैध हथियारों के 2, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम में 01 एवं अवैध खनन में 01 प्रकरण दर्ज करते हुए 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके साथ ही अन्य विभिन्न धाराओं में 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि वांछित अपराधियों की धडपकड का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version