रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला एनएसयूआई ने झाबुआ विधायक कार्यालय पर धूमधाम से एनएसयूआई का 53वां स्थापना दिवस मनाया। एनएसयूआई के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप मे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया ने शिरकत की। डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हित में हमेशा काम करते आया है और हमेशा करेगा, आज मध्य प्रदेश सरकार छात्राओं की आवास छात्रवृति दे नहीं पा रही है, रोजगार नोकरी नहीं दे पा रही है, ऐसी सरकार को अब मध्य प्रदेश से उखाड़ फेकना है।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विनय भाबर ने एनएसयूआई की स्थापना करने वाली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर झाबुआ विधायक कार्यालय पर एनएसयूआई का झंडा फहराया गया। उसके पश्चात विकलांग केंद्र पहुंचकर बच्चों को फल फ्रूट एवं बिस्किट वितरण किए युवा नेता विनय भाबर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज में छात्र छात्राओं को किताबे नहीं मिल रही हैं, छात्रों से पीस के नाम पर अवैध वसूली चल रही है। आज भी पढ़ा लिखा युवा बेरोजगारी का शिकार है और दर-दर की ठोकरें खा रहा है। प्रदेश में नोकरी बेची जा रही है, अभी पैसा कानून में लगे जितने भी युवा हैं वो भारतीय जनता पार्टी के हैं जो बिना एग्जाम दिए सिलेक्ट कर लिए गये। वहीं योग युवा बेरोजगार हैं। एनएसयूआई अब स्कूल हॉस्टल कॉलेज जाकर देखेगी की छात्र छात्राओं को सुविधा मिल रही है की नहीं, आने वाले समय में भाजपा सरकार को हमें मध्य प्रदेश से उखाड़ फेंकना है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सचिव गोपाल शर्मा, एनएसयूआई जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नवेश अमलियार, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष क़िलू भुरिया, एनएसयूआई विधान सभा अध्यक्ष सूरज भुरिया, एनएसयूआई जिला आई टी अध्यक्ष कैलाश भुरिया, राहुल बारिया, राकेश मचार, राकेश कनेस, उदय भुरिया, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विकास कनेस, एनएसयुआई जिला सचिव अलकेश नलवाया, शंकर नलवाया, पप्पू भाबर, रमेश भुरिया, गोलू बामनिया, महेश डामोर आदि उपस्थित थे।
