हज यात्रा-2023 के लिये मध्य प्रदेश की प्रतीक्षा सूची कन्फर्म किये जाने की मांग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

हज यात्रा-2023 के लिये मध्य प्रदेश की प्रतीक्षा सूची कन्फर्म किये जाने की मांग | New India Times

हज कमेटी अलीराजपुर जिले के प्रभारी जिलाध्यक्ष गफ्फार खान ने बताया कि इस साल भारत को हज कमेटी और प्राइवेट टूर्स मिलाकर लगभग 1,75,000 का हज यात्री कोटा मिला है, बहुत से राज्य ऐसे हैं जहाँ आवेदन की संख्या कम और हज कोटा ज़्यादा है, बचे हुए कोटे की सीटें मध्य प्रदेश राज्य में समायोजित कर समस्त प्रतीक्षा सूची कन्फर्म कर दी जाए जो 4673 है। श्री खान ने कहा कि बहुत से आवेदक ऐसे हैं जो हर साल ही नियमित रूप से हज के लिये आवेदन करते आ रहै हैं किंतु ड्रा में उनका नाम सफल नहीं हो पाता ऐसे बहुत से लोग बुज़ुर्ग हैं जो हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं।
इस वर्ष मध्य प्रदेश का कोटा बढ़ा है, सफल आवेदक अपने मूल पासपोर्ट अन्य दस्तावेजों के साथ 14 अप्रैल तक मध्य प्रदेश हज कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय में जमा करावें, इस वर्ष से राज्य के हज यात्रियों की सुविधा के लिये इंदौर, भोपाल से भी हज यात्रियों का प्रस्थान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version