विजय सिंह राजा पवार जिला महामंत्री नियुक्तजिले भर के कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विजय सिंह राजा पवार जिला महामंत्री नियुक्तजिले भर के कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया, मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के निर्देशानुसार जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर ने जिले के युवा नेता विजय सिंह राजा पवार को जिला युवक कांग्रेस झाबुआ का जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
नियुक्त होने के पश्चात राजा पवार ने बताया कि आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों व भाजपा के क्रियाकलापों को युवाओं के समक्ष रखकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। शीघ्र ही बूथ लेवल पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना को मूर्त रूप देंगे एक बूथ पांच यूथ की कार्यशैली को शीघ्र अंजाम देंगे।
इनकी नियुक्ति पर जिले भर के कांग्रेस नेताओं विधायक वीर सिंह भूरिया, बाल सिंह मेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर, हेमेंद्र बबलू कटारा, जितेंद्र सिंह राठौर, आशीष भूरिया, शंकर सिंह भूरिया, गौरव सक्सेना, जितेंद्र शाह, करीम शेख, वसीम सैयद, गोपाल शर्मा, गोलू कुरैशी, कीलू भूरिया, दरियाव सिंगार, कैलाश डामोर, माथी यास भूरिया, दीपू डोडिया, आनंद वास्केल, प्रताप परमार, शाहरुख खान, अमन शेख आदि नेताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश एवं जिले के नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version