नहर पर बकरी चराने गई लड़की की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नहर पर बकरी चराने गई लड़की की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत | New India Times

बहराइच जिला के तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत रायबोझा के मजरा लौकिहा निवासी घिराऊ की 14 वर्षीय पुत्री रुबी नहर पर बकरी चराने गई थी की हाईटेंशन लाइट के तार से टच हो जाने पर उसकी जलकर मौत हो गई।
मालूम हो कि 14 वर्षीय रुबी बकरी चराने नहर पर गई थी बिजली का तार झाड़ियों से लगने के कारण वह बकरियों को पत्ते खिला रही थी कि तार से डाल टच हो गई जिसके कारण वह वहीं पर जल कर मर गई। गांव पर सूचना होने पर काफी संख्या में महिलाएं पुरुष भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों को सूचित किया पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे एवं तहसीलदार मिहींपुरवा सुनील कुमार सिंह हल्का लेखपाल सहित मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा पंचनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहसीलदार मिहींपुरवा सुनील कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान रायबोझा से परिवार की जानकारी हासिल कर जिस मद से भी मदद करने योग्य होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version