झाबुआ की नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा को पुष्पगुच्छ देकर सिविल डिफेंस वालंटियर ने किया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ की नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा को पुष्पगुच्छ देकर सिविल डिफेंस वालंटियर ने किया स्वागत | New India Times

सिविल डिफेंस वालंटियर्स झाबुआ ने नवागत कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
सिविल डिफेंस प्रभारी दुजेंद्र व्यास ने उन्हें बताया कि जिले में सिविल डिफेंस वालंटियर्स डिस्ट्रिक्ट कमांडेड होमगार्ड एवं एस०डी०आर०एफ० शशिधर पिल्लई के मार्गदर्शन में आपदा एवं दुर्घटना के दौरान राहत एवं बचाव का कार्य करते हैं।
हाल ही में सारगी चौकी पेटलावद थाना के अंतर्गत हुई हाइड्रोजन गैस से भरे ट्राले के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना तथा पारा रोड पिपलिया गांव में हुई बस दुर्घटना में सिविल डिफेंस वालंटियर्स द्वारा किए गए बचाव कार्यो एवं पूर्व में कोरोना काल एवं पल्स पोलियो अभियान के दौरान किये गए सराहनीय कार्यो की जानकारी कलेक्टर सुश्री हुड्डा को दी। इस भेट के दौरान सिविल डिफेंस वालंटियर्स हिम्मत सिंह राठौर व भलिया राठौर भी मौजूद थे। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने सिविल डिफेंस वालंटियर्स के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह उत्साह एवं लगन के साथ कार्य करने की सलाह दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version