नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुईं बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी पटेल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुईं बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी पटेल | New India Times

नगर पालिक निगम बुरहानपुर की महापौर एवं अखिल भारतीय महापौर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी अतुल पटेल बुधवार 5 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय एशियन सिटीज समिट एवं मेयर्स फोरम कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में महिला सशक्तिकरण एवं महिला आरक्षण पर मुख्य वक्ताओं ने अपना मार्गदर्शन दिया। इस दौरान हंसा पटेल कार्यकारी सलाहकार, सूरत महापौर हेमाली के. बोघालवाला, सिंगरोली महापौर रानी अग्रवाल, जापान की महापौर डॉ. वर्जीनिया और फिलीपिंस की महापौर, नेपाल के महापौर अशोककुमार बैंजो, औरंगाबाद की महापौर श्रीमती विजया राहतकर, रविरंजन गुरु, करुणा गोपाल अध्यक्ष, फाउंडेशन फॉर फ्यूचरिस्टिक सिटीज, कल्याणदास देवेगोड़ा, कोलोंबो महापौर रोज़ी सेनानायके सहित देशभर की महिला महापौर शामिल हुईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version