नवागत निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर की चर्चा | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नवागत निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों का परिचय प्राप्त कर की चर्चा | New India Times

नवागत नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह ने आज बुधवार को दोपहर पदभार ग्रहण कर सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा सभी अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाकर शहर विकास के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

नवागत निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी अधिकारियों के विभागों के बारे में जानकारी ली। निगमायुक्त श्री हर्ष सिंह ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी एक परिवार के रुप में मिलकर ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। जिसे जो कार्य दिया जाए समय पर पूर्ण करें तथा अच्छे कार्य की सराहना एवं सम्मान किया जाएगा। निगमायुक्त श्री सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए सभी मिलकर कार्य करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version