राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बीते दिनों देवरी के तिलक वार्ड में 35 लाख रूपये की लगात से निर्मित होने वाली सीसी रोड की खबर को मीडिया में दिखाया था। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने धटिया निर्माण की शिकायत करते हुए काम रोकने की मांग की थी जिसके बाद नगर पालिका इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया था और निर्माण मटेरीयल भी मौके से उठा लिया गया था लेकिन निर्माण कार्य के लिए खोदी गई यह सड़क निर्माण रूकने के बाद उसी हाल में पड़ी है जो स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो जहां सड़क की वजह से व्यपार प्रभावित हो रहा है वहीं दूसरी तरफ दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक़ बीती शाम ही एक हार्वेस्टर चालक ने इस खूदी सड़क की वजह से हार्वेस्टर को खड़ी मोटरसाइकिल पर चढ़ा दिया था गनीमत रही की चालक बाल बाल बच गया। इस सड़क की वजह से स्थानीय दुकानदार भी खासे परेशान हैं। लोगों की माग है कि नगर पालिका जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण करे जिससे लोगों का इस मुसीबत से निजात मिल सके।
