विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव के सभाकक्ष में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।
यूनिसेफ के धीरज श्रीवास्तव द्वारा सभी को बताया कि 01 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। 17 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा हीट रिलेटेड इलनेस से बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया। बीएमसी यूनिसेफ के धीरज श्रीवास्तव द्वारा सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया गया कि अपने क्षेत्र में समस्त कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनको उचित आहार उपलब्ध कराएं। आवश्यकता होने पर पोषण, पुनर्वास केंद्रों पर उपचार हेतु रिफर करें। टीकाकरण से उदासीन परिवारों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करके टीकाकरण कराने में सहयोग करने का निवेदन किया। बीपीयम अरविंद द्वारा आंगनबाड़ियों का सहयोग सत्र पर सक्रिय रुप से करने को कहा गया है। इसके साथ ही वजन मशीन लिस्ट इन्फैंटोमीटर रखने पर जोर दिया गया। आशा कार्यकत्री द्वारा संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में संपादित की जारी समस्त गतिविधियों को ग्रह भमण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सभी को बताया गया। अभिमुखीकरण में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर प्रेमा यादव, सुमन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version