रहीम शेरानी/राजा मानसिंह, मेघनगर/झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर अणु स्वाध्याय भवन में विराजित धर्मदास गण संप्रदाय के प्रमुख बुद्ध पुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनिजी मसा की अज्ञानूवर्ती महासती पूज्या श्री पुण्यशिलाजी म. सा. की सुशिष्या पूज्या श्री सुव्रता जी मसा आदि ठाना 5 के सानिध्य मे अणुवीर दिवस जप तप से मनाया गया।

धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए पूज्या ने भगवान महावीर स्वामी जी के जीवन एवं संयम जीवन पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन में क्या समानता होती है उस पर फरमाया ओर बताया हमने भगवान महावीर को तो नहीं देखा परन्तु थांदला की माटी मे जन्मे पूज्य आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनीजी मसा का जीवन किस प्रकार का था वो हमने देखा है जो प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर नीवी एवं आयंबिल तप के लगभग 60 तपस्वियों ने सामूहिक तप आराधना की जिसके लाभार्थी श्री सुरेश चंद्र रतनलालजी धोका परिवार थे एवं प्रभावना श्री संघ द्वारा वितरित की गई।
