पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में दिनांक 29 मार्च से जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसकी कड़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार द्वारा ब्लॉक में 1 अप्रैल को पत्रकार वार्ता लेने हेतु निर्देशित किया जिस हेतु दिनांक 1 अप्रैल शनिवार को तिरला ब्लॉक प्रभारी गंधवानी विधायक प्रतिनिधी अजय सिंह ठाकुर (एडवोकेट) तिरला में कांग्रेस ब्लॉक के वरिष्ठ नेता मनोज पाटीदार के निवास पर उक्त पत्रकार प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए श्री ठाकुर ने बताया की शिकायतकर्ता मोदी ने 7 मार्च 2022 को स्वयं की शिकायत पर रोक लगाने हेतु गुजरात उच्च न्यायालय से मांग की थी जिसे स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी किन्तु फिर भी राहुल गांधी मोदी एवं अडानी के रिश्तों पर अडिग रहे, सत्य से न पीछे हटते हुए 7 फरवरी 2023 को लोक सभा में दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए भाषण दिया जिस पर मोदी सरकार खिन्न होकर शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया गया और 16 फरवरी 2023 को शिकायतकर्ता पर गुजरात उच्च न्यायालय ने शिकायत हटाने के अनुरोध को वापस ले लिया जिस पर 27 फरवरी 2023 को निचली अदालत में फिर सुनवाई शुरू हुई और 23 मार्च 2023 को ट्रायल कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए जिसमें अधिकतम दो साल की सजा होती है जो पूर्ण सजा कभी किसी को नहीं दी जाती है फिर भी गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई जबकि इसी प्रकार के उत्तर प्रदेश के बांदा में भाजपा सासद आरके सिंह पटेल को नवम्बर में दोषी होने पर एक साल की सजा सुनाई गयी इससे स्पष्ट होता है कि अपने परम मित्र को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कभी इसे बर्दाश नहीं करेंगी और सत्य एवं लोकतन्त्र को बचाने के लिए सबकुछ करेगी। इसी कडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जून खडगे जी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिले में भी कांग्रेस द्वारा 29 मार्च से 30 अप्रेल तक चरणबद्ध जय भारत सत्याग्रह किया जावेंगा जिसमें 1 अप्रेल को ब्लाक मण्डल स्तर पर पत्रकार वार्ता 3 अप्रैल से यूवक कांग्रेस एनएसयुआई विभाग प्रकोष्ठो पार्टी कार्यकताओ द्वारा पोस्टकार्ड अभियान 15 से 20 अप्रैल तक जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाना एवं 20 से 30 अप्रेल तक जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय किया जाना है। कांग्रेस सत्य के लिए लड़ती रहेगी जिस तरह महात्मा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू सुभाषचंद्र बोस सरदार पटेल मोलाना आजाद को यातो राजद्रोह या जेल के मामलो में अंग्रेजों ने सजा दी जिस पर कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ जीत हासिल की, अब मोदी सरकार चोरों ओर घोटाले बाजों का पर्दाफाश करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साध रही है, कांग्रेस लड़ेगी और फिर जीतेगी।
इस दौरान तिरला ब्लॉक प्रभारी अजयसिंह ठाकुर, वसिष्ठ कांग्रेसी भेरूलाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार (मोदी), संदीप पाटीदार, आशिष पाटीदार, भास्कर मनीष पाटीदार, विशाल पटेल, मुकेश पाटीदार आदि मौजूद रहे।
