ओपीएस बहाली, छठे वेतनमान की विसंगति दूर कर सातवें वेतनमान में संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​ओपीएस बहाली, छठे वेतनमान की विसंगति दूर कर सातवें वेतनमान में संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन | New India Times1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक/कर्मचारियों की पेन्शन व्यवस्था समाप्ति पर पूरे देश में ज़िला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आयोजित धरना की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेन्शन शिक्षकों का अधिकार है और इसके लिए संघ हर संघर्ष को तैयार है। ​

ओपीएस बहाली, छठे वेतनमान की विसंगति दूर कर सातवें वेतनमान में संशोधन की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन | New India Timesसंरक्षक सुनील पाण्डेय ने बताया कि छठे वेतनमान की विसंगति दूर किये जाने की आवश्यकता है। इसके साथ सातवें वेतनमान को संशोधित कर कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ दिया जाना चाहिए। मंत्री संजीव तिवारी ने राष्ट्रीय प्राथमिक शिक्षक संघ के गठन कर शिक्षकों की समस्या समाधान की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र पाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी और आभार अब्दुल नोमान ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version