मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शराब ना पीने के वचन पर मानी पत्नी, परामर्श केंद्र में गया कराया समझौता. शराब बन रही है रिश्ते बिगड़ने का कारण फिर भी नहीं समझ रहे हैं लोग... | New India Times

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के साप्ताहिक बैठक में कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें बताया गया कि चार मामलों को आने वाला सप्ताह का समय दिया गया और एक मामले को न्यायालय के लिए दिया गया, एक मामले पर समझौता हुआ। पत्नी द्वारा बताया गया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट एवं परेशान करता है जिससे परेशान होकर पत्नी परामर्श केंद्र में पहुंची है। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर्स द्वारा समझाया गया। पति द्वारा वचन दिया गया कि वह शराब नहीं पिएगा और शराब को छोड़ ही देगा जिससे कि उसकी पत्नी और बच्चा परेशान होते हैं, इस वचन के साथ पत्नी घर जाने के लिए राजी हुई।

उक्त बैठक में काउंसलर आहुति शर्मा, रश्मि राय द्वारा मामलों के निपटारे किए गए।

शराब बन रही है रिश्ते बिगड़ने का कारण फिर भी नहीं समझ रहे हैं लोग

शराब के पीने से घर टूटने की कगार पर आ चुका था जिसके बाद मामला जैसे पैसे परामर्श केंद्र में राजीनामा हो ही गया। इस मामले पर सीख मिलती है कि शराब के सेवन से मामले बिगड़ते ही हैं इसलिए नशा विनाश का कारण है इसलिए उससे दूर रहने में ही परिवार और समाज की भलाई है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.