शांति लॅान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, दमुआ में 3 अप्रैल को सत्याग्रह की बनी रूपरेखा | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शांति लॅान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, दमुआ में 3 अप्रैल को सत्याग्रह की बनी रूपरेखा | New India Times

आज माॅ शांति लाॅन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से विधायक सुनील उईके, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुरुचरण खरे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके, पार्षद नीटू गांधी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, आसपास से आये सरपंच गण कांग्रेस के सभी जिम्मेदारों की उपस्थिति में राहुल गांधी की सासंद सदस्यता खत्म करने पर सभी ने अपना रोष जताया, देश में मौजूदा सरकार मनमानी कर रही है उसके विरोध में एक दिवसी सत्याग्रह करने की रूपरेखा बनाई गई। यह सत्याग्रह 3 अप्रेल को इंदिरा चौक नया बस स्टैंड पर किया जावेगा जिसमें दमुआ ब्लॉक के सभी कांग्रेसी पदाधिकारी शामिल रहेंगे, जिसकी जानकारी विधायक सुनील उईके ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article