मंदिर में हुए हादसे में लोगों की जान बचाने पहुंचे काजी अब्दुल माजिद फारूक़ी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

मंदिर में हुए हादसे में लोगों की जान बचाने पहुंचे काजी अब्दुल माजिद फारूक़ी | New India Times

इंदौर काजी अब्दुल माजीद खान सहाब की टीम ने इंसानियत के परचम को बुलंद किया। जब इंदौर बुलेश्वर मंदिर में पूजा करते हुए कुछ लोग बावड़ी में गिरे और चीखों पुकार की खबर आस पास फैली तो मंदिर से काजी अब्दुल माजिद फारुकी साहब के घर के करीब होने की वजह से ये खबर उन तक भी पहुंची तो उन्होंने बिना कुछ देरी किए मंदिर में दाखिल हुए और इंसानों को बचाने में सरगर्म हो गए। हालांकि तब तक 13 लोगों की मौत बताई जा रही है लेकीन 25 से अधिक लोगों को बचाया भी गया है।

मंदिर में हुए हादसे में लोगों की जान बचाने पहुंचे काजी अब्दुल माजिद फारूक़ी | New India Times

इस खिदमत में वह रोजे की हालत में सुबह से लेकर इफ्तार भी जाए हादसे पर उनके साथी ने खजूर खिलाकर कराया। यही वो मौके होते हैं जब आप इंसानियत के सबक लोगों तक पहुंचा सकते हैं और यही वो तालीम होती है जो आपके दीनी किरदार को पेश करती है कि केसे नाजुक हालात में भी गंगा जमुनी तहजीब को आम कर सकते है। काजी अब्दुल माजीद फारूक़ी साहब ने इंसानियत और मानवता की मिसाल पेश की है। अल्लाह माजिद फारूक़ी साहब को इसका बेहतर से बेहतर सिला अता फरमाए आमीन… सुम्मा आमीन।

By nit

Exit mobile version