रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की बैठक संपन्न | New India Times

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्यप्रदेश इकाई एक दिवसीय बृहद प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत मेघनगर शाखा का प्रवास कार्यक्रम परिषद प्रवास अधिकारी शरद बाफना, रजत मनोहर कावड़िया, अर्पित नाहटा, राजेश भंडारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
परिषद शाखा प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने बताया कि
बैठक के अंतर्गत प्रति 2 वर्ष में संगठन सुदृढ़ीकरण हेतू पुनः गठन करना। मधुकर शीतल नीर की स्थापना महावीर जयंती पर्व पर करना। सभी सदस्यों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना चातुर्मास उद्घोषणा पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति में पेपराल पहुचना ।राष्ट्रीय और प्रादेशिक निर्देशन का पूर्ण रूप से पालन करना। साधुजी एवं साध्वीजी भगवंत की विहार व्यवस्था करना। गुरु गच्छ के गौरव के लिए सतत कार्य करना। शाखा प्रभारी को लोकल ग्रुप में एड करे और शाखा के हर कार्य की सूचना देना आदि विषयों पर चर्चा हुई, एवं सुझाव भी प्रदेश प्रवास अधिकारियों को प्रेषित किए गए। बैठक में श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलालजी लोढा, ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलालजी चोरड़िया, परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री राहुल लोढा, शीतल कावड़िया, गौरव कोठारी, राहुल राका, सौरभ काठी, अर्चित मुथा, हितेश चोरड़िया एवं परिषद कार्यकर्ता मेघनगर उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.