आॅनलाइन लूट: प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड हैक कर उडाये साढे पांच लाख रुपये, पूरे देश में बढ रही हैं हैकिंग की वारदातें | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आॅनलाइन लूट: प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड हैक कर उडाये साढे पांच लाख रुपये, पूरे देश में बढ रही हैं हैकिंग की वारदातें | New India Timesराजधानी भोपाल के आईसर कालेज के एक प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड हैक करके उसमें से करीब साढ़े पांच लाख रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार आईसर कालेज भोपाल के प्रोफेसर डॉ. विमनेश कुमार के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कल शुक्रवार को 2.50 लाख का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद आज शनिवार सुबह डॉ. विमनेश के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से दोबारा 2.90 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ।

डॉ. विमनेश के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड ओटीपी का मैसेज आया था। इस मैसेज को देखकर डॉ. विमनेश हैरान हो गए। इसके बाद उन्होंने आज शनिवार सुबह साइबर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। साइबर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

By nit

One thought on “आॅनलाइन लूट: प्रोफेसर का क्रेडिट कार्ड हैक कर उडाये साढे पांच लाख रुपये, पूरे देश में बढ रही हैं हैकिंग की वारदातें”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version