डॉ विक्रांत भूरिया के झाबुआ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ ने पुष्प मालाएं पहनाकर अतिशबाजी कर ढोल ताशों के साथ लाये विधायक कार्यालय तक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

डॉ विक्रांत भूरिया के झाबुआ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ ने पुष्प मालाएं पहनाकर अतिशबाजी कर ढोल ताशों के साथ लाये विधायक कार्यालय तक | New India Times

केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने पर देश भर में विरोध प्रदर्शन के चलते मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर दक्षिण एक्सप्रेस रोक कर अपना विरोध प्रकट किया था तत्पश्चात रेलवे पुलिस उनके निवास से गिरफ्तार कर भोपाल ले गई जहां रेलवे न्यायालय मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर उन्हें तत्काल रिहा कर दिया गया मंगलवार को शाम 5:00 बजे उनके झाबुआ आगमन पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ गया गोपाल मंदिर के बाहर एकत्रित होकर कांग्रेस जन सैकड़ों की तादाद में नारेबाजी आतिशबाजी करते हुए भूरिया का पुष्प हारो से स्वागत किया इस अवसर पर डॉ विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में जिस तरह भाजपा द्वारा अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है लोकतंत्र और संविधान के साथ कुठाराघात कर जनता के हित में जो लड़ाई लड़ते हैं उन्हें डराया धमकाया जाता है आज लोकतंत्र खतरे में है सच बोलने वालों की आवाज को भाजपा दबाने का काम कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वालों में से नहीं है हम राहुल जी की सेना हैं भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस की असंवैधानिक कार्यप्रणाली से हम नहीं डरेंगे जनता बेरोजगारों किसानों लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए प्रदेश का युवा अब सड़कों पर उतरेगा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका विधायक वीर सिंह भूरिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल मथियास भूरिया कान्हा जी जितेंद्र सिंह राठौड़ गौरव सक्सेना राजा पवार बबलू कटारा जितेंद्र शाह गोपाल शर्मा नगर सिंह गुल सिंह अमलियार दिलीप भूरिया रोहित हटीला करीम शेख गोलू कुरैशी रशीद कुरेशी विजय शाह दिनेश गाहरी भुरू पहलवान मालू डोडियार नूरा भाबोर अरुण ओहारी, रोशन बारीया, अन्न सिंह वसुनिया जीवन सिंह ठाकुर सायरा बानो प्रताप सिंह सोलंकी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता स्वागत समारोह में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version