लाडली बहना योजना के लिए कंट्रोल रूम बनाने हेतु टी.एल. बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

लाडली बहना योजना के लिए कंट्रोल रूम बनाने हेतु टी.एल. बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के निरीक्षण और मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री लवानिया ने जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री सुनील सोलंकी को निर्देश दिए कि लाडली लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन जमा हो रहे फार्म का लगातार निरीक्षण करें और साथ ही इसकी गति भी बढ़ाएं। उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापित करने और सभी फॉर्म जमा करने वाले केंद्रों से इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घर-घर जाकर लाडली बहनों को इस संबंध में जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि समय पर आवेदन ऑनलाइन जमा हो सके और सभी पात्र बहनों को इस योजना का लाभ मिल सके।

लाडली बहना योजना के लिए कंट्रोल रूम बनाने हेतु टी.एल. बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री लवानिया ने टीएल बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में किसी प्रकार की पेंडेंसी ना रहे इसके लिए प्रतिदिन पोर्टल देखें और प्रत्येक दिन सीएम हेल्पलाइन में आने वाले प्रकरण पर कार्रवाई सुनिश्चित करें और उनका निराकरण कर उचित कार्रवाई करें। आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति से बात करें और उसका संतुष्टि पूर्वक निराकरण भी करें।

भोपाल जिले को ईट टू राइट कार्यक्रम के अंतर्गत देश में दूसरा स्थान मिला है इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ अन्य विभाग के सभी अधिकारियों को कलेक्टर ने धन्यवाद दिया और सभी की भूरी भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करें, इससे जिले का नाम देश स्तर पर ख्याति प्राप्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, भारत सरकार के द्वारा देश में आयोजित ईट राइट चैलेंज में भाग लेने वाले 260 जिलों में से भोपाल जिले को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की इस सफलता पर कलेक्टर भोपाल ने विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की है। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने इस प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले विभागों नगर निगम, स्मार्ट सिटी, नागरिक आपूर्ति, आदिम जाति कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग को भी बधाई प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version