केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, राजवाड़ा चौक से गांधी प्रतिमा स्थल तक निकाला पैदल मार्च फव्वारा चौक पर तानाशाह सरकार का किया पुतला दहन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, राजवाड़ा चौक से गांधी प्रतिमा स्थल तक निकाला पैदल मार्च फव्वारा चौक पर तानाशाह सरकार का किया पुतला दहन | New India Times

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने पर जिले के सैकड़ों कांग्रेस जनों ने काली पट्टी बांधकर स्थानीय राजवाड़ा चौक पर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया।
तत्पश्चात समस्त कांग्रेस जनों ने राजवाड़ा चौक से पैदल मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से लोकतंत्र पर तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी संविधान के साथ खिलवाड़ बंद करो बंद करो के नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा स्थल तक पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फव्वारा चौक पर युवक कांग्रेस द्वारा केंद्र की तानाशाही सरकार का पुतला दहन किया गया
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किया जाना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर मोदी सरकार ने दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाया है जो लोक तंत्र व संविधान पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा राहुल गांधी को जो केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए थे उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है जब-जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश हुई है तब तक कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बन कर वापस लौटी है। कांग्रेस भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता के मिले अपार समर्थन से भाजपा सरकार बौखला गई है भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है और जिन लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है भाजपा को जिस से भी डर लगता है वह उसे रास्ते से हटाने की कोशिश पर लग जाती है। राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और भाजपा भारत तोड़ने में लगी है देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है 2024 में इनका सुपड़ा साफ होना तय है।
धरना प्रदर्शन आंदोलन में थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया पेटलावद विधायक वाल सिंह मेडा पूर्व विधायक जेवियर मेडा संगठन मंत्री जसवंत भाबर कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर रूप सिंह डामोर एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाभर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख गेंदाल डामोर काना गुन डिया कालू सिंह नलवाया पार सिंह डिंडोर आईदान पटेल ठाकुर रविंद्र सिंह जीवन सिंह ठाकुर मथियास भूरिया राजा पवार कमलेश भटेवरा विक्रम मेडा हेमेंद्र बबलू कटारा शंकर हटीला जितेंद्र शाह गोपाल शर्मा जितेंद्र सिंह राठौर दिलीप भूरिया किलु भूरिया दरियाव सिंगार कमल पटेल दीपू डोडियार राजेश डामोर कमल बामनिया आनंद वास्केल दिनेश मेडा वसीम सैयद करीम शेख गोलू कुरैशी गोपाल पडियार रतन परमार सोहन सिंह वेस्ता प्रकाश परमार विनोद बारिया रोशन बारिया राजा अंतोंन माना बारिया आदि सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version