कैथोलिक डायोसिस के महा गिरजा घर का एनोग्रेशन समारोह विधि विधान से हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैथोलिक डायोसिस के महा गिरजा घर का एनोग्रेशन समारोह विधि विधान से हुआ संपन्न | New India Times

कैथोलिक डायोसिस झाबुआ के लिए 25 मार्च का दिन खास रहा। जहां विशाल गिरजाघर का शुभारंभ दिल्ली स्थित संत पॉप के प्रतिनिधि व भारत, नेपाल के राजदूत आर्चर्बिशॉप लियोपोल्डो गिरेली एवं मध्य प्रदेश के आर्च बिशप, पूर्व आर्च बिशप, इंदौर के बिशप चाको, बिशप देवप्रसाद गनावा, खंडवा बिशप सहित दर्जनों पाली पुरोहितों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिला मुख्यालय झाबुआ चर्च प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित हुए।
भव्य चर्च के आशीष समारोह की शुरुआत दिलीप गेट पर मुख्य अतिथियों का स्वागत कर की गई। यहाँ से मुख्य कार्यक्रम स्थल चर्च परिसर पहुँचे, जहां महा गिरजा घर के एनोग्रेशन की पूजा अर्चना प्रारंभ की गई।
मिसा बलिदान के दौरान समय समय पर महा गिरजा घर को पवित्र करने की विधियाँ की गई।

अतिथियों का किया स्वागत

कैथोलिक डायोसिस के महा गिरजा घर का एनोग्रेशन समारोह विधि विधान से हुआ संपन्न | New India Times

महा गिरजा घर के उद्घाटन समारोह में पहुँचे मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया, जहां सभी को आदिवासी परंपरा अनुसार साफा बांधकर झुलडी पहनाई गई एवं प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया।

ढोल मांदल पर थिरके श्रद्धालु

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़े हर्षोल्लास भक्ति भाव के साथ शामिल हुए श्रद्धालु मादल की थाप पर जमकर थिरके और अपनी खुशियों का इजहार किया। करीबन एक घंटे तक ढोल, मादल की धुन पर थिरकते रहे।

पंचकुई पली पहुँचे आर्च बिशप नूनसीयो

झाबुआ कार्यक्रम के पूर्व प्रातः 9 बजे के करीब आर्च बिशप नूनसीयो मेघनगर के समीप पंचकुई पली में स्थित ग्रोटो पर पहुँचे जहाँ विश्व शांति एवं सामाजिक सोहार्थ के लिए प्राथना की गई।

कैथोलिक डायोसिस के महा गिरजा घर का एनोग्रेशन समारोह विधि विधान से हुआ संपन्न | New India Times

भव्य चर्च उद्घाटन समारोह में भारत व नेपाल के राजदूत आर्चर्बिशॉप लियोपोल्डो गिरेली, अपोस्टोटिक नूनसियो, पूर्व आर्च बिशॉप एमेंट्स लियो कॉमेलियो, एस वी डी, भोपाल आर्च बिशप अलंगरंम अरोकिया सेबस्टियन दुरेराज, इंदौर डायोसिस बिशप चाको, उदयपुर डायोसिस बिशप देवप्रसाद गनावा, उज्जैन डायोसिस बिशप सबस्टियन वदकेल एम एस टी, सागर के बिशप जेम्स अथिकालाम, फा. पीटर खराडी प्रशासक, फा. थोमस पी.ए., फा. सिलवेस्टर मैडा सचिव, फा अंतोन कटारा, फा पीटर कटारा, फा रोकी पी. आर. ओ. झाबुआ डायोसिस सहित अन्य पलीपुरोहित, सिस्टरगण, विभिन्न पालियों से आये श्रदालुगण उपस्थित रहे। संपूर्ण समारोह में व्यवस्था बनाये रखने में जिला पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version