खाद्य विभाग की टीम ने मेले में संचालित सॉफ्टी की दो दुकानों पर की छापामार कार्रवाई, आंगनवाड़ी केंद्र की बोरी में 15 साँची के एक्सपायरी डेट के दूध के पैकेट जप्त | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​
खाद्य विभाग की टीम ने मेले में संचालित सॉफ्टी की दो दुकानों पर की छापामार कार्रवाई, आंगनवाड़ी केंद्र की बोरी में 15 साँची के एक्सपायरी डेट के दूध के पैकेट जप्त | New India Timesभिंड मेले में आज सॉफ्टी की दो दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम छापामार कार्यवाही की।छापे के दौरान शॉफ्टी की दुकान पर सरकारी स्कूलों में और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाले दूध एक्सपायरी डेट के पैकेट मिले।

 मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने दो सॉफ्टी की दुकानों पर छापामार मार कर एक्सपायरी डेट के दूध जप्त की है। मेले में इसी एक्सपायरी डेट के दूध से सॉफ्टी बनाई जा रही थी और उसी सॉफ्टी को मेले में आने वाले सैलानी खा रहे थे। एक तो सरकारी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के मुंह से निवाला छीना गया और दूसरा सैलानियों को बेचा गया वह भी जो कि उनके लिए जानलेवा और घातक था।
खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेले में संचालित सॉफ्टी की दो दुकानों दीपक सॉफ्टी और बृजवासी सॉफ्टी पर छापामार कार्रवाई की और यहां से एक आंगनवाड़ी केंद्र की बोरी में 15 साँची के एक्सपायरी डेट के दूध के पैकेट जप्त किए। खाद्य विभाग की टीम ने समुचित कार्यवाही कर पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया है। खाद विभाग की ओर से कार्रवाई करने वालों में रीना बंसल-  खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सतीश धाकड़ खाद्य सुरक्षा अधिकारी व लोकेंद्र सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमुख रहे, बाद में कौशलेंद्र मावई, बाल विकास परियोजना अधिकारी, शहरी भिण्ड भी मौके पर पहुंच गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version