प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने पर जिले की सबसे ऊंची चोटी का होगा सर्वांगीण विकास, देवरी विधायक हर्ष यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने पर जिले की सबसे ऊंची चोटी का होगा सर्वांगीण विकास, देवरी विधायक हर्ष यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

विघायक हर्ष यादव ने देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत नाहरमऊ एवं महुआखेडा का भ्रमण कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास की आधार शिला रखी। ग्राम नाहरमऊ में बेहद प्राचीन बाउडी का मरम्मत कार्य, चबूतरा निर्माण कार्य नाहरमऊ, चबूतरा निर्माण कार्य डुगरियारामजी, ग्राम पंचायत भवन नाहरमऊ, पेयजल टंकी निर्माण कार्य नाहरमऊ, चबूतरा निर्माण कार्य सहजपुरखुर्द सहित अन्य कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं निराकरण कराने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को अवगत कराया।

प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने पर जिले की सबसे ऊंची चोटी का होगा सर्वांगीण विकास, देवरी विधायक हर्ष यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण | New India Times

ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत नाहरमऊ में जिले की सबसे ऊॅची चोटी पर विराजमान पर वैष्णोदवी एवं भगवान भोलेनाथ जो शंकरगढ के नाम से प्रसिद्ध है जहॉ पर पर्वत की चोटी पर बृहद तालाब है जिसमें बर्ष भर पानी रहता है प्रतिवर्ष मकर संक्रांति एवं महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है उक्त क्षेत्र को विकसित कर तीर्थ स्थल बनाने की मांग पर विधायक हर्ष यादव ने ग्रामीणों को अश्वस्त किया है कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनते ही उक्त सिद्धधाम का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक हर्ष यादव ने ग्राम के पात्र 6 व्यक्ति को जारी बी.पी.एल. कार्ड प्रदाय किए। एवं यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कराने एवं पेयजल टेंकर प्रदाय करने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरमन लोधी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुखदेव अरेले, हरिशचन्द्र गुड्डू लोधी अमौदा, नाहरमऊ सरपंच मुकेश यादव, प्रेमनारायण चौबे, अमित तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version