अबरार अहमद खान/जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT;

नवागत पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा आज रात्रि कमिश्नर कार्यालय में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक ली गई एवं थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति एवं अपराधों की प्रवत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। उपरांत शाम के वक्त थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
