18 मार्च 2023 को जम्बूरी मैदान में आयोजित होगा जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति का कार्यक्रम | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

18 मार्च 2023 को जम्बूरी मैदान में आयोजित होगा जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति का कार्यक्रम | New India Times

18 मार्च 2023 को जम्बूरी मैदान में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान दोपहर-12ः00 बजे आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

  1. यातायात दबाव मार्ग –
    कार्यक्रम के दौरान बोर्ड आॅफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चैराहा, महात्मा गांधी चैराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा।
    पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोंल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग-
अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिऋिपुरम चैराहा, चर्च चैराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम आॅफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके0 रोड, आईटीआई तिराहा, प्रभात चैराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।

(2) जम्बूरी मैंदान कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों का मार्ग-
(।) म0प्र0 के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहन –
इन्दौर की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के वाहन खजूरी सड़क, बकानियाॅ डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चैपड़ा कला, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए वाहन पार्किंग में पार्क करेंगे।
राजगढ़ (ब्यावरा) की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने वाले- समस्त प्रकार के वाहन मुबारकपुर जोड़, लांबाखेडा जोड़, चैपड़ाकला जोड़, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान कट पाईंट का उपयोग करते हुए वाहन पार्किग में पार्क करेंगे।
सागर/रायसेन की ओर से आने वाले-समस्त वाहन पटेल नगर चैराहा से आनंद नगर पहुँचेंगे एवं जम्बूरी मैदान में बायी ओर मुड़कर वाहन पार्किग में पार्क करेंगे।
होशंगाबाद रोड की ओर से आने वाले-समस्त वाहन 11 मील से आउटर बायपास होकर पटेल नगर चैराहे से बायी ओर मुड़कर आनन्द नगर के आगे जाकर बायी ओर मुड़कर जम्बूरी मैदान पर वाहन पार्किग में पार्क करेंगे।
(ठ) भोपाल शहर से आने वालेे समस्त वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चैराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के पास वाहन पार्क कर सकेंगे।

  1. यात्री बसों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा-
    होषंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बेतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।
    सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आईएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।
    इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैण्ड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।
    गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुरा बायपास, गंाधीनगर, लालघाटी चैराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैण्ड का उपयोग कर सकेंगी। इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version