अग्रवाल महिला मण्डल मनिया द्वारा गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर आयोजित किया गया होली मिलन समारोह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अग्रवाल महिला मण्डल मनिया द्वारा गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर आयोजित किया गया होली मिलन समारोह | New India Times

धौलपुर जिले के क़स्बे मनिया में अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मांगरोल रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रेम सदभावना एवं एकता के संदेश के साथ एक दूसरे को गुलाल एवं पुष्पवर्षा कर हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम सभी महिलाओं द्वारा महाराज अग्रसेन एवं लक्ष्मी मैया का विधिवत पूजन एवं आरती कर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति ज़िला कलेक्टर अनिल अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अग्रवाल रही एवं अध्यक्षता महिला अध्यक्ष ममता गोयल ने की मुख्य अथिति शशि अग्रवाल ने महिलाओं को संबोदित करते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर कार्य कर रही है महिलाओं को एकजुट होकर एक दूसरे की मदद के साथ एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये और साथ ही कहा कि होली मिलन समारोह में अग्रवाल समाज एवं महिला मंडल द्वारा मुझे आमंत्रित किया उसके लिए में पूरे समाज की महिलाओं को धन्यवाद देती हूँ अध्यक्ष ममता गोयल ने बताया कि होली प्रेम और सौहार्द का प्रतीक त्यौहार है जैसा कि इस समारोह में नजर आ रहा है कि इतनी संख्या में महिलाएं उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर गले मिलकर होली मिलन समारोह को प्रसन्नता के साथ मना रही है वरिष्ठ उपाध्यक्ष राखी बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने एवं महिलाओं ने होली के सांस्कृतिक गानों पर जमकर डांस किया और साथ ही बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज की क़रीब 250 से अधिक महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सुमन, महिला ज़िला कोषाध्यक्ष प्रियंका बंसल, ओमवती गोयल, गीता सिंघल, गीता गोयल, पारुल बंसल, शिल्पी बंसल, ममता मंगल, रिंकी गोयल, अंकिता बंसल, विनीता बंसल, विमलेश बंसल, अनीता बंसल, रेनू बंसल, पूजा अग्रवाल, मीना सिंघल, समाज अध्यक्ष पंकज गोयल, विजय बंसल, नरेश बंसल, जगमोहन बंसल, संतोष सिंघल, वैभव गोयल आदि समाज की सैकड़ों महिलाएँ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version