बुरहानपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर बुरहानपुर को ज्ञापन देकर की चैत्र नवरात्र एवं रमज़ान के पूर्व आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने की मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर बुरहानपुर को ज्ञापन देकर की चैत्र नवरात्र एवं रमज़ान के पूर्व आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने की मांग | New India Times

आगामी सप्ताह में चैत्र नवरात्र एवं रमज़ान का पाक महिना शुरू होने वाला है। आम जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टांक के नेतृत्व में कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की आगामी त्योहारों के देखते हुए सभी धार्मिक स्थल के आस पास साफ सफाई करवाई जाये। वही रेती के बड़े हुए दामों को कम किया जाये एवं रेती के अवैध परिवहन को भी रोका जाये जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुए मकानों को निर्माण हेतु कम से कम दर पर रेती उपलब्ध कराई जाये । आवास योजना की रुकी हुई किश्त शीघ्र अति शीघ्र हितग्राहियों को दी जाये। मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाया जाये एवं प्रतिदिन उसका संचालन हो । सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनो के लिए हर वार्ड एवं ग्राम में शिविर लगाये जाये । जिले के मुख्य मार्गों में सड़क पर हो रहे गद्दों को शीघ्र अति शीघ्र भरा जाये एवं सड़क की साइड पट्टी को भरा जाये जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टांक ने कहा की धार्मिक त्योहारों के दौरान जिले में बिजली एवं पानी की कटोती ना हो । जिले के सभी नाले की साफ़ सफाई कराई जाये जिससे शहर में गंदगी न फैले। वही जल आवर्धन योजना का अधुरा कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाये। उक्त सभी बिन्दुओं पर संज्ञान में लेते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही की जाये जिससे जिले की आम जनता को राहत मिले अन्यथा आम जनमानस को हो रही असुविधाओं के लिए कांग्रेस पार्टी शहर हित में आन्दोलन करेगी। ज्ञापन के दौरान पूर्व विधायक हमीद काज़ी, सलीम काटनवाला, पार्षदगण मुज्जु मीर, आरिफ़ खान, हफ़िज़ मंसूरी, ज़हीर अब्बास, विनोद मोरे, नोमान खान, किशोर देखमुख, अधिवक्ता निखिल खडेलवाल,संतोष सोनवणे,समाधान भौई, बाला साहब चौधरी, बट्टू भाई, युवा नेता सिद्धात व्यास,शहज़ाद नूर,आशीष भगत, मयूर सांखला आदि साथी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के एक ग्रुप जिसका नेतृत्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय रघुवंशी कर रही हैं उन्होंने अपनी टीम के साथ कल ही नगर के समस्याओं को लेकर कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाकात की थी और आंदोलन की चेतावनी भी दी थी लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन के कारण कलेक्टर के आग्रह को स्वीकार करते हुए हमें अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। किस तरह स्पष्ट रूप से कांग्रेस दो घरों में बैठी हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष की आलोचना हो रही है। नगर के एक वरिष्ट गांधीवादी विचारक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सलाह दी है कि मिलना छोड़िए और आंदोलन करिए। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष के सम्मान समारोह को लेकर भी आलोचना हो रही है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिलहाल कांग्रेसमें गुटबाजी अपनी चरम पर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article