बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सलूजा ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में की सहभागिता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सलूजा ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में की सहभागिता | New India Times

राजधानी भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन संचालित राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अधिकरण के तत्वधान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बुरहानपुर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रो राजेंद्र कुमार सलूजा ने भाग लेकर नवीन दत्तक ग्रहण विनिमय 2022 से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में सह भागिता करने पर उन्हें केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन अधिकरण नई दिल्ली की उपसंचालक दुर्गेश नंदिनी एवं अपर संचालक महिला बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश आर पी रमनवाल के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रमाण पत्र आस्था मैडम द्वारा प्रदान किया गया। समाज सेवा से जुड़े लोगों ने श्री सलूजा को इस नवाचार पर बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version