गली में पानी जमा होने के विवाद में चली गोली, एक की मौत 2 लोग घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गली में पानी जमा होने के विवाद में चली गोली, एक की मौत 2 लोग घायल | New India Times

रोड पर पानी जमा होने को लेकर विवाद हुआ जिसमें गोली चलने से एक की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसपी ने घटना का निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम मझालियां में कल सुबह लगभग 8:30 बजे नरसिंह व ऋषि पाल के परिजनों के बीच नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ जिसमें गोली चलने से ऋषि पाल की मौत हो गई।

एस आनंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि नरसिंह व ऋषि पाल के बीच रोड पर पानी जमा होने को लेकर विवाद हुआ नरसिंह के परिवार वालों ने फायरिंग कर दी जो ऋषि पाल को लगी, ऋषि पाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई साथ ही हमले में 8 साल के बच्चे व एक महिला को भी चोट आई है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत स्तर है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version