अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा तहसील के खुनियांव विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कनवर स्थित मदरसा कादिरिया अहले सुन्नत फैजाने रजा के छात्र छात्राओं का रविवार को वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा कौशल प्रदर्शन किया।
वार्षिक उत्सव का शुभारंभ पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत से हुआ। बच्चों ने ईश्वर की शान में हम्द और पैगम्बरे इस्लाम स. की प्रशंसा में नाअत पेश किया। प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन सहित अन्य कवियों के देशभक्ति कविताओं को प्रस्तुत किया। बच्चों में देश भक्ति का अलख जगाया। इसी क्रम में बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी की ज्ञानवर्धक कविता, लेख और कहानी प्रस्तुत किया। बच्चों ने इस्लामी फरायज रोजा, नमाज, हज, जकात तथा अच्छी आदतों को सीखने का ज्ञानवर्धक तकरीर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अमरूल्लाह, अतिथि डाॅ. अखलाक हुसैन, सरफराज अहमद, मौलाना अब्दुल मुबीन, मौलाना समीउल्लाह, शायर कासिम रजा, गुलाम मो., शिव पूजन यादव सहित पूर्व ग्राम प्रधान रोशन अली, मो. मतीन, सफीरुल्लहा, सदरे मदरसा हमीदुल्लाह उर्फ राजू सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व बच्चों के माता-पिता तथा अभिभावक एवं मदरसा के स्टाफ मौलाना अब्दुल रहमान, मास्टर मो. इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
