ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 800 से अधिक पात्र हितग्राहियों को वितरित किये राशन की पात्रता पर्ची, पेंशन व कामकाजी कार्ड | New India Times

पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 800 से अधिक पात्र हितग्राहियों को वितरित किये राशन की पात्रता पर्ची, पेंशन व कामकाजी कार्ड | New India Times

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 38 नम्बर कार्यालय पर राशन की पात्रता पर्ची, हाथठेला, कामकाजी, पेंशन के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित करते हुए कहा कि आपका सेवक आपकी सेवा पूरी इमांदारी से करेगा। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद एवं पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिले यही मेरा प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ 20 हजार से अधिक परिवारों को राशन की पात्रता पर्ची वितरण की जा चुकी है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 800 से अधिक पात्र हितग्राहियों को वितरित किये राशन की पात्रता पर्ची, पेंशन व कामकाजी कार्ड | New India Times

उन्होंने कहा कि आपने मुझे सेवा का अवसर दिया है तो मेरा कर्तव्य है कि मैं घर-घर जाकर आपकी सेवा करूं, इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूँ। विकास यात्रा के दौरान भी घर-घर जाकर समस्याओं को सुना भी और उनका निराकरण भी कराया। इस दौरान अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहन बेटियों को संबल प्रदान करेगी। इसके तहत 1000 रूपये प्रत्येक महीने में दिए जाएगें। जिसके फार्म 25 मार्च से भरना प्रारंभ हो जायेंगे साथ ही कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। नई संजीवनी क्लीनिक के साथ-साथ उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाये जा रहे हैं। जहां आप निशुल्क इलाज करा सकेगें। उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा-बेटी भी अच्छे स्कूल में निःशुल्क पढ़ सके इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय व कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बनने जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्र के नौनिहालों को प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधायें व शिक्षा दी जाएगी।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 1 से 17 एवं 31, 32, 33 और 36 की राशन की पात्रता पर्ची 412 व हाथठेला व कामकाजी 244, आयुष्मान कार्ड 30 व पेंशन 122 के कुल 808 पात्र हितग्राहियों को वितरित किये। इसके साथ ही कार्यालय पर आमजन अपनी-अपनी समस्यायें लेकर आये तो उनकी समस्या ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बारी बारी से सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय पर आने वाली समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जाए। इस कार्य में लापरवारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version