सरदार सरोवर बांध में बिना पुर्नवास विस्थापन के खिलाफ आलोक अग्रवाल दिल्ली जंतरमंतर पर 2 दिवसीय अनशन पर;माँ नर्मदा की 1 लाख संतानों को बिना पुनर्वास नहीं उजाड़ने देंगे: आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सरदार सरोवर बांध में बिना पुर्नवास विस्थापन के खिलाफ आलोक अग्रवाल दिल्ली जंतरमंतर पर 2 दिवसीय अनशन पर;माँ नर्मदा की 1 लाख संतानों को बिना पुनर्वास नहीं उजाड़ने देंगे: आलोक अग्रवाल | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के संयोजक आलोक अग्रवाल सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के समर्थन में और बिना पुनर्वास उन्हें विस्थापित किया जाने के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर 2 दिवसीय अनशन पर बैठ गए हैं। उनके साथ नर्मदा बचाओ आंदोलन के अन्य साथी भी उपवास पर बैठे हैं।

आम आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने अनशन स्थल पर पहुंच कर नर्मदा बचाओ आंदोलन के साथियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया और कहा कि पार्टी के मध्यप्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल आप के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर इस लड़ाई में हैं और जब जरुरत होगी आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस अत्याचार के खिलाफ सरदार सरोवर के विस्थापितों के साथ होगा।​सरदार सरोवर बांध में बिना पुर्नवास विस्थापन के खिलाफ आलोक अग्रवाल दिल्ली जंतरमंतर पर 2 दिवसीय अनशन पर;माँ नर्मदा की 1 लाख संतानों को बिना पुनर्वास नहीं उजाड़ने देंगे: आलोक अग्रवाल | New India Timesआप मध्यप्रदेश के संयोजक आलोक अग्रवाल ने जंतर मंतर पर संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार तुगलकी फरमान जारी कर एक लाख लोगों को उजाड़ रही है उन्होंने सर्वोच्च न्यायलय में झूठ बोला है कि सभी विस्थापितों का पुनर्वास हो गया है जबकि वास्तविकता यह है कि अभी भी वहां हजारों लोग बिना पुनर्वास के हैं । पुनर्वास स्थल पर तैयारियां भी पूरी नही है, न पीने का पानी है, न बिजली है,न सड़क है न रहने के लिए पर्याप्त् जगह ही दी गयी है 10×12 के टीनशेड में 10 लोगों को रहने की जगह दी है ,उसी में हल बख्खर,और मवेशी भी रखने होंगे । 

यह पुर्णतः अव्यवहारिक व्यवस्था है

हम सर्वोच्च न्यायालय से यह अपील करते हैं कि विस्थापितों को 1 साल का समय दिया जाए ताकि उनका पूर्ण पुनर्वास हो सके और उनके जीवन यापन के लिए ठीक व्यवस्था हो सके।

आज अनशन स्थल पर पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर, प्रदेश संगठन सचिव हिमांशु कुलश्रेष्ठ के अलावा कोमल जैसवाल, दिलीप मिश्रा, अभिजीत वाघ शामिल रहे। कई सारे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनशन स्थल पर पहुँच कर नर्मदा बचाओ आंदोलन के अनशन का समर्थन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version