लायंस क्लब भागलपुर फेमिना ने भागलपुर के स्थानीय क्लब में किया होली मिलन समारोह का आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

लायंस क्लब भागलपुर फेमिना ने भागलपुर के स्थानीय क्लब में किया होली मिलन समारोह का आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिला के लायंस क्लब फेमिना ने भागलपुर के स्थानीय क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

होली रंगों का त्योहार है सबको भाई चारे के साथ मिलजुल कर रहना सिखाता है। फेमिना क्लब की महिलाओं में भी होली मिलन का भरपूर आनंद लिया। क्लब की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि इस होली मिलन में ठंडाई तरह-तरह के सू स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया गया। उन्होंने कहा कि कई रंग बिरंगी गेम्स के साथ महिलाओं ने खूब मस्ती भी की।

इस होली मिलन में मुख्य अतिथि भागलपुर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल और डॉक्टर प्रतिभा सिंह थीं। मेयर वसुंधरा लाल जी और डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने वूमेन एंपावरमेंट पर महिलाओं को काफी जानकारी दी और क्लब की मेंबर के बीच कुछ अच्छी बातें बताई । सभी मेंबर उनका अपनत्व देखकर बहुत उत्साहित थी।

होली मिलन समारोह में कन्वीनर सारिका जैन, उषा दलानिया, सुनीता सिंघानिया, सुभद्रा टिबरेवाल ने प्रोग्राम को बहुत ही अच्छी तरह से एक सूत्र में पिरोया था। सभी मेंबर्स ने होली की खूब मस्ती की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version