राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

टड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की खुशीपुरा में रहने वाले आशीष अहिरवार को एक ट्रांसफार्मर से लाइट को लेना महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार उसके यहां रिशेदार आये हुए थे कि उस दौरान लाइट बंद हो गई तब वह लाइट सुधारने ट्रांफरमर के पास गया, जिस जगह ट्रांसफार्मर लगा था वह बंसल परिवार के घर के सामने लगा था, आशीष ने उन्हें बोला की लाइट क्यों बार बार बिगाड़ देते हो जिसपर बंसल परिवार के लोगों को गुस्सा आ गया और पांच के पांच लोगों ने जिसमें गोविंद बंसल, बबलू बंसल, उत्तम बंसल ने मृतक आशीष को कटार, डंडे, लात घूंसे से तब तक मारा की जबतक वह मर नहीं गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को तुरंत गिफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मृतक आशीष के परिवार में पत्नी की रो रो कर बुरा हाल है जिसके बहुत ही छोटे छोटे तीन बच्चे हैं जिन्हें संभालने वाला कोई नहीं है। पुलिस एस.डी.ओ.पी पूजा शर्मा ने मृतक के पत्नी और परिवार वालों को दिलासा दी और हर संभव मदद करने की बात कही।
