मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित बना सरकारी कुआं जोकि खुला होने के कारण आये दिन दुर्घटना होने का सबब बन रहा है। स्थानीय वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार मवेशी इस कुएं में गिर चुके हैं। मेन रोड पर बने इस कुएं के पास से बच्चे भी आवागमन करते हैं और यह कुआं मेन रोड पर ही बना हुआ है जिसमें गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
जनता जनार्दन ने इस ओर ध्यान देकर निराकरण करने की गुहार जिम्मेदारों से लगाई है जिससे कि दुर्घटना से जानवर भी बच सकें एवं इसका पानी स्थानीय वासियों के लिए लाभदायक बन सके। कुआं खुला होने के कारण यहां हादसे होते चले जा रहे हैं। स्थानी वासियों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द इस कुएं को ढका जाए।
