कार में सवार आधा दर्जन लोग पुलिया में जा घुसे, एक की दर्दनाक मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कार में सवार आधा दर्जन लोग पुलिया में जा घुसे, एक की दर्दनाक मौत | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 6 लोग टू व्हीलर इमेज पर सवार होकर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरे जिसके कारण एक की मौके स्थल पर मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसा शंकर पुलिया के समीप का बताया जा रहा है जिसमें मृतक प्रियांशु नागवंशी पिता उदय नागवंशी उम्र 18 साल निवासी खमरा कला कब बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी और जुन्नारदेव थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। वाहन क्रमांक एमपी 28 सी ए 3581 से दुर्घटना होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/23 दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार में 6 लोग सवार थे जिसमें एक की मौत हो गई पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपा गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। नौजवान मृतक युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version