मेघनगर में खाद सुरक्षा विभाग द्वारा 3,41,000/- मूल्य की कोकोनट पाक किया गया जब्त, मिलावट पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने का कलेक्टर ने दिए आदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में खाद सुरक्षा विभाग द्वारा 3,41,000/- मूल्य की कोकोनट पाक किया गया जब्त, मिलावट पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने का कलेक्टर ने दिए आदेश | New India Times

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देश दिये हैं कि जिले में मिलावट पदार्थ का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करें।
इस संबंध में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी आदेश में जिले में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थो का निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण करने वाले कारोबारियों के निरंतर निरीक्षण एवं मिलावटी/नकली दूध एवं दूध उत्पादों के पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही कर मिलावट से मुक्ति अभियान जारी रखने के निर्देश दिये गए हैं।
धार जिले से चिलिंग प्लांट को जा रहे दूध की जाँच खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सुबह इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर वाहन से लगभग 2700 लीटर ले जा रहे वाहन को झाबुआ के देवझीरी में जाँच के लिए रोक कर मैजिक बॉक्स की सहायता से मौके पर ही दूध में नमक, शक्कर, यूरिया और सोयाबीन तेल की जाँच की गई। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दूध के 2 नमूने जाँच हेतु लिए गए हैं।

छिंदवाड़ा से थान्दला बिकने आई 341800 रुपये मूल्य की कोकोनट पाम जब्त

देवझीरी में कार्यवाही कर विभाग द्वारा थान्दला रोड मेघनगर में बोलेरो वाहन को जाँच हेतु रोका गया, जिसके भीतर कोकोनट पाम के प्लास्टिक डिब्बे बॉक्स में रखे हुए थे। जिनकी जाँच करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इन पैकेट में नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्यवाही कर 2 नमूने जाँच में लेकर शेष मात्रा को जब्त कर इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। जिसका पैकेट मूल्य 341800/- वाहन पर उपस्थित मैनेजर द्वारा बताया गया है। उक्त मिठाई थान्दला विक्रय हेतु ले जाना बताया गया, लेकिन विक्रय से पूर्व ही विभाग द्वारा कार्यवाही कर सारे पैकेट जब्ती में रखे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा शासन के निर्देशों के पालन में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। जाँच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा एवं श्रम सहायक संजय पांचाल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version