कन्या हाईस्कूल में सेवानिवृति होने पर किया गया विदाई समारोह आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कन्या हाईस्कूल में सेवानिवृति होने पर किया गया विदाई समारोह आयोजित | New India Times

धार जिले के संकुल केंद्र शासकीय कन्या हाई स्कूल तिरला में आदरणीय रामप्रसाद यादव सर जी की अधीवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विशेष अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुमन कुमार वार्ष्णेय, खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री मुकेश सक्सेना, सी एम राइस विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा मेडम, शा.उ.मा.वि. आहु प्राचार्य श्री पी. के. जैन, शा. हाईस्कूल सलकनपुर प्राचार्य श्री श्रीराम चौहान एवं श्री यादव सरजी के परिवार के सदस्य, मित्र उपस्थिति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर मेडम ने की, कार्यक्रम का संचालन श्री जीवन मकवाना सर ने किया। सरस्वती वंदना सुश्री मीना राठौड़ ने, प्रशस्ति पत्र का वाचन श्री मुकेश वर्मा ने किया। श्री यादव जी काे शाल श्रीफल और साफा बांधकर एवं भेंट देकर स्वागत जनशिक्षक भरतसिंह मण्डलोई व संकुल के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार सुश्री ललिता चौहान ने किया। इस अवसर पर संकुल केन्द्र के समस्त शिक्षक साथी उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version