अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड जिला के फूफ थाना में पदस्त एस. आई सोनी लाल माथुर की एक अनूठी पहल देखने को मिली है। सोनी लाल माथुर ने कल फूफ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नारिपुरा(बड़ेपुरा) में जाकर लगभग 30 बच्चों को स्कूल बैग और किताबो का वितरण किया।
जब NIT के पत्रकारों ने उनसे बातचीत की और पूछा कि अपने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा बच्चे सबके प्यारे हैं और हमें भी बच्चों से अत्याधिक प्यार है। हम पहले भी समय समय पर बच्चों को स्कूल की पढ़ाई के वस्तुओं के अलावा फल, मिठाई आदि वितरण करते रहते हैं।
इतना ही नही माथुर जी ने यह भी कहा हम पुलिस वालों की वैसे भी 24 घण्टे ड्यूटी रहती है लेकिन हम फिर भी समय निकाल कर कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे हमें एक अलग प्रकार की खुशी मिले। इतना ही नहीं माथुर जी ने यह भी कहा कि हम आगे भी बच्चों को स्कूल में जाकर कॉपी, किताब आदि चीज़ का वितरण करते रहेंगे।
