रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के 3 मार्च को धार जिले के पीथमपुर व अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ एक दिवसीय प्रवास पर आगमन होगा। इंदौर संभाग कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने धार जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता की अनुशंसा पर धार जिले के सभी कार्यक्रमों उचित प्रसारण प्रकाशन कवरेज पत्रकार वार्ता हेतु साबिर फिटवेल को मीडिया समन्वयक प्रभारी नियुक्त किया है। महत्वपूर्ण जवाबदारी दिए जाने पर जिले भर के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी श्री कमलनाथ के प्रति आभार प्रकट किया है।
