मुसलमानों के पैग़म्बर व ख्वाजा ग़रीब नवाज़ की शान में गुस्ताखी को लेकर अधिवक्ताओं ने थाने में तहरीर देकर की गिरफ्तारी की मांग | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

मुसलमानों के पैग़म्बर व ख्वाजा ग़रीब नवाज़ की शान में गुस्ताखी को लेकर अधिवक्ताओं ने थाने में तहरीर देकर की गिरफ्तारी की मांग | New India Times

जनपद शाहजहांपुर में सोशल मीडिया फेसबुक पर मुसलमानों के पैगंबर मोहम्मद सल्ल लाहो व अलैह वसल्लम और ख़्वाजा गरीब नवाज़ की शान में गुस्ताखाना टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। अधिवक्ता याह्या सिद्दीकी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि फेसबुक वॉल पर फरोग खान के नाम की फेसबुक आईडी से नबी ए पाक और ख़्वाजा गरीब नवाज़ की शान में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिसे कोई भी मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने नबी पाक और ख़्वाजा गरीब नवाज़ की शान में टिप्पणी करके मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में याहया सिद्दीक़ी, शोएब अंसारी, शादाब, इमरान, तनवीर, कुशाग्र चौहान, उमेश वर्मा, सुबोध, रजत, सचित आदि थे। थाना सदर बाजार पुलिस ने फिरोग खान पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version