बिना हेल्मेट एवं तीन लोगों को बैठा कर बाइक चलाने वालों पर पुलिस ने देर रात तक की चालानी कार्रवाई | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बिना हेल्मेट एवं तीन लोगों को बैठा कर बाइक चलाने वालों पर पुलिस ने देर रात तक की चालानी कार्रवाई | New India Times

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस ने बिना हेल्मेट लगाकर बाइक चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई तेज कर दी है।
सोमवार की शाम को देवरी पुलिस ने नगर पालिका चौराहे पर जमकर चालानी कार्यवाही कर बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन चालकों को रोका और उनके चालान काटे और हेल्मेट लगाने के लिए समझाइश दी।
सोमवार की शाम को नगर पालिका चौराहे पर देवरी पुलिस ने बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए बड़ी संख्या में वाहनों को रोका।

एस आई निशांत भगत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले मौत का शिकार हो रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version