मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थान विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 28 एम एम 1581 से अवैध शराब लेकर आवागमन कर रहा था उसी दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी को धर दबोचा। दो आरोपी जिसमें धर्मेंद्र कोदूराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम बामनवाड़ा विश्राम पंदराम उम्र 45 साल 100 नग 180ml क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई जिसकी कीमत पुलिस के अनुसार ₹6000 बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय व उनकी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
