विधायक शोभारानी कुशवाहा ने नवीन उच्च जलाशय पानी की टंकियों का किया शिलान्यास | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधायक शोभारानी कुशवाहा ने नवीन उच्च जलाशय पानी की टंकियों का किया शिलान्यास | New India Times

धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौराखेड़ा के गांव फूलपुरा व नौरंगाबाद में दो नवीन उच्च जलाशय पानी की टंकियों का कल विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि इस टंकी के माध्यम से हर घर को पानी मिलेगा, इससे ग्राम वासियों के खुशी से चेहरे खिल उठे और ग्राम वासियों ने विधायक कुशवाहा का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। नौरंगाबाद टंकी के लिए फुलपुरा गांव के भीकम सिंह जाटव ने जमीन दान की उनका विधायक जी ने आभार व्यक्त कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि, नगीना जाटव सरपंच चोराखेड़ा, नेमीचंद कुशवाहा पंचायत समिति सदस्य,सरपंच प्रतिनिधि गिर्राज जाटव, राकेश त्यागी, दाऊ दयाल त्यागी, राजू परमार, रामवीर लोधा, बांकेलाल लोधा, नेमीचंद लोधा, रामखिलाड़ी कुशवाहा, रमेश कुशवाहा मांगो जाटव पूर्व सरपंच एवं सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article