बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में बने मिस्टर विजेता का किया गया स्वागत सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में बने मिस्टर विजेता का किया गया स्वागत सम्मान | New India Times

धौलपुर शहर के रीको क्षेत्र में बीते दिन शाम को LB न्यूट्रेशन के बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन आयोजित किया गया था। जिसमें धौलपुर के आसिफ खान विजेता बने थे जिनका स्वागत सम्मान समारोह शहर के रॉयल टू रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। मिस्टर विजेता आसिफ खान धौलपुर रॉयल टू रेस्टोरेंट पहुंचे जहां पर समाज के लोगों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं और रॉयल टू रेस्टोरेंट के मालिक इरशाद कुरैशी के द्वारा समारोह में पहुंचे लोगों को मिठाई खिलाकर एक दूसरे का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान बॉडीबिल्डिंग आसिफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक मध्यम परिवार से हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 29 साल की उम्र में ही उन्होंने लगातार 4 साल मेहनत कर इस मुकाम को हासिल करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान कार्यक्रम में राजू लुहार, जिम ट्रेनर शाहरुख खान जिम ट्रेनर मुन्ना पाराशर पहलवान इमरान कुरेशी अंसार कुरेशी विनोद राजपूत लुहार उमर फारूक खान अजय निषाद जावेद जितेंद्र गुप्ता रोबिन कंचन जीशान कुरैशी एवं इरशाद कुरैशी फैजान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article