थांदला किराना एसोसिएशन काबिले तारीफ निर्णय: नकली घी व खुला तेल किया गया प्रतिबंधित, किराना एसोसिएशन की साधारण सभा का हुआ आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला किराना एसोसिएशन काबिले तारीफ निर्णय: नकली घी व खुला तेल किया गया प्रतिबंधित, किराना एसोसिएशन की साधारण सभा का हुआ आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला किराना एशोसिएशन की साधारण सभा का आयोजन किराना एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल भंसाली के नेतृत्व में किया गया जिसमें कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव विपिन नागर व कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल पोरवाल ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आम उपभोक्ताओं को असली व नकली माल की परख आसान नही होने से अक्सर हानि उठानी पड़ती थी व जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी होता था जिसके लिए सकल किराना एसोसिएशन ने नकली माल खासकर खुले तेल व नकली घी को पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होनें बताया कि यदि कोई किराना व्यापारी यदि इस नियम का उलंघन करते हुए नक़ली घी एवं खुला खाद्य तेल विक्रय करते पाया गया तो उस पर एसोसिएशन द्वारा 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

एसोसिएशन ने आख़री शनिवार को किराना बाजार पूर्णतया बंद के नियम को भी यथावत रखा है।

एसोसिएशन के साहसिक निर्णय में किराना एसोसिएशन के उमेश पीचा, अमृतलाल मनीष जैन, राजेन्द्र संजय पिंडरमा, सुभाष नागर, मनोज नागर, दीपक सचिन पिंडरमा, आशीष नागर, सुनील राठौड़, राजेंद्र लोढ़ा, विपिन जैन, संजय फुलफगर, ऋषभ जैन, भैरूलाल मेहते, शैलेश जैन, रमेशचंद्र चौधरी, संजय लोढ़ा, सुरेशचंद्र चौधरी, राजा राठौड़, धर्मेन्द्र राठौड़, कमल छाजेड़, अनिल लुणावत, शेखर ब्रजवासी, मोहन ब्रजवासी, सुभाष पालरेचा, मनीष भटेवरा, शरद मेहता, टेकचंद सिंधी, नितेश छिपानी, सुरेश राठौड़, संजय चौरड़िया, अशोक चौरड़िया, कमल मेहता, आनन्द मिंडा, सचिन प्रजापत, नितेश दक, योगेश प्रजापत, सुरेश प्रजापत, महावीर चौरड़िया आदि बड़ी संख्या में किराना एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

थांदला किराना एसोसिएशन द्वारा नकली माल प्रतिबंधित किये जाने के साहसिक निर्णय पर आम उपभोक्ताओं में प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया जा रहा है। वहीं थांदला में किराना व्यापार बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article