अभिभाषक संघ ने किया न्यायमूर्ति का गर्मजोशी से स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अभिभाषक संघ ने किया न्यायमूर्ति का गर्मजोशी से स्वागत | New India Times

झाबुआ माननीय न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय श्री सत्येंदसिंह साहब के झाबुआ आगमन पर जिला अभिभाषक संघ झाबुआ द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत किया गया इसके पश्चात न्यायालय परिसर में श्री सिंह ने अभिभासको से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना और उन पर विचार कर हल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी और अर्चना राठौर ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक जगदीश चंद्र नीमा, हेमेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री आचार्य नामदेव, वीरेन्द्र मोदी, ललित शाह, कृष्णालाल शाह, विजय संघवी, राजेंद्र संघवी, हितेश संघवी, यूनुस लोदी, सचिन सिसोदिया, प्रांजल नीमा, सत्यप्रकाश पांचाल, मनोज शाह, स्वप्निल सक्सेना, मनीष कानूनगो, गोपाल गोयल, दिलीप मालवीय पर्वत पचाहा, जितेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, सलेल पठान, भटनागर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह राठौर ने किया।

By nit

Exit mobile version